मानेसर। भीषण गर्मी में लोगों को साफ और ठंडा पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम मानेसर में कियोस्क लगाने का आवेदन दिया गया था। पिछले महीने ई-मेल के जरिये भेजे गए इस आवेदन को आयुक्त कार्यालय ने कार्रवाई के लिए संबंधित कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरन के पास भी भेज दिया था। आवेदन को एक महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक नगर निगम की ओर से पानी का कियोस्क नहीं लगाया गया है। यह कियोस्क सड़क से गुजरने वाले राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों के लिए लगाया जाना था, ताकि गर्मी में उन्हें आसानी से पीने का पानी मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों तेज गर्मी पड़ रही है और लोगों को पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है। अगर समय पर कियोस्क लग जाता तो रोजाना बड़ी संख्या में लोगों को इसका लाभ मिलता। लोगों ने निगम अधिकारियों से जल्द से जल्द कियोस्क लगाने की मांग की है, ताकि गर्मी में लोगों को राहत मिल सके। संवाद