फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: धूप निकलने से मिली राहत, एक्यूआई 200 पार

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। शहर में मंगलवार को दिनभर धूप निकलने से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय हल्की कोहरे की परत छाई रही, जिससे दृश्यता कम होने से यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए घने कोहरे को देखते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। गुरुग्राम की हवा में खास सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार मंगलवार को गुरुग्राम का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 244 रिकॉर्ड किया गया, जो कि आरेंज श्रेणी में आने से खराब श्रेणी में रहा। वहीं औद्योगिक क्षेत्र मानेसर की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर रही, एक्यूआई 160 दर्ज किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें