गुरुग्राम। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र परिवारों के लिए फ्लैट बुकिंग की अंतिम तिथि 4 फरवरी है। योजना के तहत पात्र परिवारों को मात्र 1.50 लाख की राशि में फ्लैट उपलब्ध कराए जाएंगे। एडीसी सोनू भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत निगम क्षेत्र से कुल 12,384 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से पहले चरण की वेरिफिकेशन प्रक्रिया में 4,728 आवेदन पात्र पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि केवल वही परिवार फ्लैट बुकिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो पहले चरण की जांच में पात्र पाए गए हैं। संवाद