सुनील सरधानिया ज्यूरिख से दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, जिसके बाद उसे एयरपोर्ट पर ही गुरुग्राम अपराध शाखा की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार, कई सोशल मीडिया पोस्ट में अलग-अलग अपराधों की जिम्मेदारी लेने और गुरुग्राम पुलिस द्वारा दीपक नांदल के साथ मामला दर्ज किए जाने के बाद सुनील सरधानिया पुलिस के संपर्क में आया और उस पर देश लौटने का दबाव डाला गया।
सूत्रों के अनुसार दीपक नांदल और सुनील सरधानिया दोनों के बीच दो माह पहले अनबन हो गई थी और वे अलग हो गए। गुरुग्राम पुलिस ने सुनील सरधानिया को गिरफ्तार कर लिया है और आगामी कार्रवाई के लिए उसे जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह दीपक नांदल-सरधानिया से जुड़े गैंग के लिए एक बड़ा झटका है।