फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संडे ऑन साइक्लिंग: 200 खिलाड़ियों ने बढ़ाया फिटनेस का जुनून

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- जूडो अकादमी में आयोजन, खिलाड़ियों को मिला स्वस्थ जीवन का संदेश


संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। दौलताबाद गांव स्थित गुड़गांव जूडो अकादमी में रविवार को ‘संडे ऑन साइक्लिंग’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक रहा। इस आयोजन में करीब 200 खिलाड़ियों ने भाग लेकर फिटनेस के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रितु, असिस्टेंट डायरेक्टर मीता और एसटीसी इंचार्ज जनीता कटारिया के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रजनी पाल और पूर्व हरियाणा स्पोर्ट्स एंड यूथ डिपार्टमेंट के जूडो कोच महिंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्य अतिथि महिंदर सिंह ने खिलाड़ियों को नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को खेलों से जोड़ना बेहद जरूरी है, ताकि वे शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बन सकें। कार्यक्रम के अंत में जनीता कटारिया ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार जताते हुए इसे सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें