गुरुग्राम। द स्पोर्ट्स पार्क के मैदान पर रविवार को किंग क्रिकेट क्लब और नाइट्स क्रिकेट क्लब के बीच टी-20 मैच खेला गया। जिसमें किंग क्रिकेट क्लब की टीम ने नाइट्स क्रिकेट क्लब की टीम को 46 रन से हरा दिया। टॉस जीतकर नाइट्स क्लब की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग क्लब की टीम ने 9 विकेट खोकर 146 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट्स क्लब की टीम ने 13.5 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई और मैच हार गई। किंग अकादमी की ओर से अरुण ने 51 रन और धर्मेंद्र ने 26 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में दीपक ने 4 विकेट और रोमित ने 2 विकेट लिए। नाइट्स क्लब की ओर से दीपक ने 39 रन बनाए। गेंदबाजी में आकाश ने 4 विकेट और शौर्य ने 3 विकेट लिए। संवाद