फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सोसाइटी के आंतरिक विद्युत तंत्र में खराबी से प्रभावित हुई सनसिटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-76 की बिजली आपूर्ति मरम्मत के बाद रात 10 बजे हुई बहाल
विज्ञापन

रविवार को 10 घंटे तक बिजली कटने के कारण लोगों ने किया था प्रदर्शन


संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-76 स्थित सनसिटी एवेन्यू में बिजली कटौती को लेकर किए गए प्रदर्शन के मामले में बिजली निगम ने स्पष्ट किया है कि सनसिटी-76 सोसाइटी की विद्युत आपूर्ति रविवार को सोसाइटी के आंतरिक विद्युत तंत्र में आई खराबी के कारण प्रभावित हुई थी। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की बाहरी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। सोसाइटी प्रबंधन द्वारा आंतरिक खराबी दूर किए जाने के बाद रात लगभग 10 बजे बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल कर दी गई।
डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह द्वारा मामले पर संज्ञान लिए जाने के बाद गुरुग्राम के अधीक्षण अभियंता श्यामबीर सैनी ने बताया कि सनसिटी-76 सोसाइटी की बिजली आपूर्ति सोसाइटी द्वारा विकसित 33 केवी स्विचिंग स्टेशन के माध्यम से की जाती है, जिसे 220 केवी सब-स्टेशन सेक्टर-72 से विद्युत आपूर्ति प्राप्त होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर लगभग 1:30 बजे सोसाइटी के एलटी (लो टेंशन) पैनल में आंतरिक तकनीकी खराबी आने से संबंधित फीडर ट्रिप हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से 33 केवी स्विचिंग स्टेशन की विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से रोक दी गई। इसके बाद सोसाइटी परिसर में स्थापित ट्रांसफॉर्मरों को चार्ज किया गया, लेकिन एलटी लोड जोड़े जाने के लगभग 15 से 20 मिनट बाद ट्रांसफॉर्मर पुनः ट्रिप हो गए, जिससे सोसाइटी की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
श्यामबीर सैनी ने बताया कि सोसाइटी की अधिकृत तकनीकी एजेंसी द्वारा जांच के दौरान एलटी पैनल में आंतरिक खराबी की पुष्टि हुई। आवश्यक मरम्मत एवं दोष दूर किए जाने के बाद रात लगभग 10 बजे विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कर दी गई। इस समस्या को लेकर रविवार को निवासियों ने सदर्न पेरिफेरल रोड पर जाम लगाया था।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह तकनीकी खराबी सोसाइटी के आंतरिक विद्युत तंत्र में थी और डीएचबीवीएन की बाहरी विद्युत आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रही। उन्होंने कहा कि सनसिटी-76 एक अफोर्डेबल हाउसिंग सोसाइटी है, जहां डीजल जनरेटर (डीजी) बैकअप की सुविधा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें