फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिनभर निकली धूप, शाम को हुई बारिश ने दी उमस से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में बीते दो दिन से हुई बारिश के बाद निकली चटक धूप लोगों को चुभन महसूस करा रही थी। शनिवार को सुबह से तेज धूप निकली हुई थी। उमस के कारण लोगों को घरों से बाहर निकलने में परेशानी हो रही थी। शनिवार शाम को हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली और तापमान में गिरावट देखने को मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 31.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन



मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में बारिश की संभावना बनी हुई है। विशेषज्ञों के अनुसार जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इससे मौसम में ठंडक मिलने की उम्मीद है। बारिश के बाद हो रहे जलभराव के कारण मच्छर जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग बुलेटिन के अनुसार, जिले में अबतक 29 डेंगू और छह मलेरिया के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, शनिवार को 213 घरों में लार्वा पाया गया। इस दौरान डेंगू एंटी लार्वा टीम ने 163 घरों में नोटिस थमाया है। अब तक कुल 4741 घरों को नोटिस थमाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें