गुरुग्राम। सनसिटी आरडब्ल्यूए ने घरेलू सहायकों के साथ बैठक कर उनके बीच व्याप्त भ्रम और भय को दूर किया। बैठक में 200 से ज्यादा लोग शामिल हुए। इसमें सेक्टर-53 थाना प्रभारी ने उनकी शंकाओं का समाधान करने और उन्हें आश्वस्त किया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह प्रक्रिया अवैध निवासियों की पहचान के लिए है। भारतीय नागरिकों को चिंता करने की कोई बात नहीं है। सत्यापन के लिए आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, राशन कार्ड, मतदाता सूची में नाम, माता-पिता का आधार, मतदाता पहचान पत्र और राशन कार्ड होने चाहिए। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि पुलिस सभी भारतीय नागरिकों की सहायता करेगी। केवल वे ही बांग्लादेशी नागरिक भेजे जाएंगे, जिनके पास वैध दस्तावेज नहीं होंगे, उन्हें निर्वासन का सामना करना पड़ सकता है। ब्यूरो