बच्चों के स्वागत के लिए शिक्षा विभाग और स्कूलों ने तैयारियां की पुख्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गर्मी की छुट्टियों के बाद आज जिले के सरकारी और निजी स्कूल फिर से खुल रहें है। एक माह की छुट्टी के बाद स्कूलों में एक बार फिर बच्चों की चहल-पहल देखने को मिलेगी। इसे लेकर शिक्षा विभाग और स्कूलों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
स्कूलों में कक्षाओं की साफ-सफाई, पेयजल और शौचालयों की जांच के साथ सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं। कई स्कूलों में पहले दिन प्रार्थना सभा के साथ विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा। स्कूल खुलने के साथ ही अभिभावकों ने भी बच्चों की यूनिफॉर्म, किताबें, कॉपियां और अन्य आवश्यक सामान की खरीदारी पूरी कर ली है। वहीं कई बच्चें भी स्कूल जाने के लिए उत्सुक दिखाई दिए।