फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: सुचिका सेमीफाइनल में, भारत का पदक पक्का

विज्ञापन
सुचिका तरियाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
एशियन गेम्स में भारत का पहला पदक पक्का, जिले की सुचिका तारियाल सेमीफाइनल में
विज्ञापन

- एमएमए के 60 किग्रा वर्ग में मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। एशियन गेम्स-2026 में जिले की सुचिका तारियाल ने भारत का पहला पदक पक्का कर दिया है। महिलाओं के ट्रेडिशनल एमएमए के 60 किलोग्राम वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सुचिका ने मंगोलिया की अल्तानचिमेग बैगलमा को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ ही उनका कम से कम कांस्य पदक सुनिश्चित हो गया है।
विज्ञापन

36 वर्षीय सुचिका की जीत इसलिए भी खास है क्योंकि एशियन गेम्स में एमएमए पहली बार शामिल किया गया है। अब वह सोमवार को सेमीफाइनल मुकाबले में उतरेंगी। जीत के साथ उनके पास स्वर्ण पदक के मुकाबले में पहुंचने का मौका होगा। सुचिका ने जूडो, कुराश और जिउ-जित्सू में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह 2024 में जिउ-जित्सू विश्व चैंपियन रह चुकी हैं। अलग-अलग मार्शल आर्ट्स का अनुभव उन्हें एमएमए में भी काम आ रहा है। मंगोलिया की अल्तानचिमेग के खिलाफ मुकाबले में सुचिका ने संयम के साथ प्रदर्शन किया और 2-0 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में अब उनकी अगली चुनौती होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें