गुरुग्राम। स्वतंत्रता सेनानी हॉल परिसर में आयोजित तीन दिवसीय गीता महोत्सव में एक स्टॉल महिलाओं के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसमें रागी, बाजरा, ज्वार जैसे मोटे अनाज के कुकीज व कई तरह के स्वास्थ्य वर्धक लड्डू आदि मिल रहे हैं।
यह चंदू गांव के क्षितिज स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने तैयार किया है। इस समूह समेत ऐसे 12 समूह बनाने वाली पूजा शर्मा से महोत्सव में आने वाली हर महिला प्रेरणा ले रही हैं। पूजा करीब 70 तरह के ग्रामीण उत्पादों को तैयार करवा रही हैं। उनके उत्पाद देश भर की प्रदर्शनियों और पंचतारा होटलों में जाते हैं। वर्ष 2022 में पूजा शर्मा को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उद्यमिता के लिए नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी उनसे मिले और केटरिंग के क्षेत्र में भी उनके समूह की महिलाओं को लेकर आने की सलाह दी। इसके अलावा पूजा को कई राज्यस्तरीय सम्मान भी प्राप्त हुए हैं। विश्वविद्यालयों ने इन्हें लेक्चर के लिए बुलाया जाता है।