गुरुग्राम। हरियाणा सरकार के सेवानिवृत्त पेंशनरों को नवंबर की पेंशन के लिए जीवन प्रमाण पत्र जमा करना होगा। इसकी अंतिम तिथि 25 नवंबर है। खजाना अधिकारी नैन्सी यादव ने बताया कि यह जिले के कोषागारों से पेंशन पाने वालों के लिए आवश्यक है। पेंशनर इसे संबंधित कार्यालयों या स्मार्टफोन से डिजिटल रूप में जमा कर सकते हैं। ब्यूरो