फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पात्र मतदाता गणना प्रपत्र बीएलओ को समय पर दें : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी उत्तम सिंह ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना गणना प्रपत्र समय पर संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) को अवश्य उपलब्ध कराएं। साथ ही प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित होने के बाद अपने नाम और अन्य विवरण की सावधानीपूर्वक जांच करें। आवश्यकता होने पर प्रपत्र-8 के माध्यम से मतदान केंद्र में संशोधन कराएं।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें एक ही परिवार के सदस्यों के नाम अलग-अलग मतदान केंद्रों की मतदाता सूचियों में दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों में एक ही सेक्टर या कॉलोनी के लिए एक ही भवन में दो अलग-अलग मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान क्षेत्र (सेक्शन) अलग होने के कारण कई बार परिवार के सदस्यों के प्रपत्र-6 अलग-अलग बीएलओ को जमा हो जाते हैं। इससे एक ही परिवार के सदस्य अलग-अलग मतदान केंद्रों पर पंजीकृत हो जाते हैं। डीसी ने बताया कि संबंधित बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्रों के मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करेंगे, उन्हें भरवाकर प्राप्त करेंगे और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार उनका डिजिटलीकरण करेंगे। इसलिए सभी पात्र मतदाता अपना गणना प्रपत्र समय पर संबंधित बीएलओ को अवश्य सौंपें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें