फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गीता महोत्सव की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राएं दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूली स्तर से राज्य स्तर पर छह विषयों पर आयोजित की जाएंगी प्रतियोगिताएं
विज्ञापन

विजेता प्रतिभागियों को दिए जाएंगे नकद पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव-2023 के अंतर्गत छह प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राएं प्रतिभा दिखाएंगे। स्कूली स्तर से राज्य स्तर तक आयोजित होने वाली प्रतियोगिताओं के पहले ग्रुप में छठी से आठवीं कक्षा और दूसरे ग्रुप में नौवीं से 12वीं कक्षा के विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें निबंध लेखन, श्लोकोच्चारण, भाषण, संवाद, प्रश्नोत्तरी व पेंटिंग प्रतियोगिताओं में सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों का प्रतिभाग रहेगा। खंड स्तर व जिला स्तर पर प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर शिक्षा विभाग ने 5000-5000 हजार रुपये बजट जारी किया है।
विज्ञापन


जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज दहिया ने बताया कि स्कूली स्तर पर एक से छह दिसंबर तक, खंड स्तर पर सात से नौ दिसंबर तक, जिला स्तर पर 12 से 14 दिसंबर तक प्रतियोगिताएं होंगी। राज्य स्तर पर 20 से 24 दिसंबर तक प्रतियोगिताएं होंगी। उन्होंने बताया कि खंड स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान वाले जिला स्तर पर हिस्सा लेंगे। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राएं राज्य स्तर पर हिस्सा लेंगे। सरोज दहिया ने बताया कि प्रतियोगिता के तीन विषय रहेंगे, जिसमें मैंने गीता से क्या सीखा, गीता ने मेरे जीवन को कैसे बदला और भारत की स्वतंत्रता में गीता का महत्व पर विद्यार्थियों को अपनी प्रस्तुति देनी है। निपुण हरियाणा मिशन के जिला नोडल अधिकारी मनोज कुमार लाकड़ा ने बताया कि खंड स्तर पर प्रथम स्थान के लिए 1100 रुपये, द्वितीय के लिए 750 रुपये व तृतीय के लिए 500 रुपये और सांत्वना पुरस्कार 100 रुपये होगा। जिला स्तर पर प्रथम स्थान के लिए 2100 रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 1500 रुपये, तृतीय स्थान के लिए 1100 रुपये व सांत्वना पुरस्कार के लिए 500 रुपये पुरस्कार होगा। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान के लिए 5100 रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 3100 रुपये, तृतीय स्थान के लिए 2100 रुपये व सांत्वना पुरस्कार के लिए 1000 रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार की राशि विजेता प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में डाली जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं के विषय व नियमों के बारे में विद्यार्थियों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें