फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम विवि में निशुल्क ऑनलाइन दूरस्थ कोर्स कर सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में विद्यार्थी निशुल्क ऑनलाइन दूरस्थ (डिस्टेंस) कोर्स कर सकेंगे। इसके लिए विवि ने सोमवार को अमेरिकन नॉन-प्रॉफिट मेकिंग फाउंडेशन सेलर एकेडमी के साथ समझौते (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। विवि में कंप्यूटर संबंधी कोर्स, प्रबंधन कम्युनिकेशन, अंग्रेजी बोलना, व्यावसायिक विकास, समय प्रबंधन, व्यावसायिक कौशल, विकास पाठ्यक्रम, निर्णय लेने का साक्षात्कार की तैयारी के सामूहिक विचार-विमर्श से जुड़े कोर्स सहित 50 से 60 प्रमाणपत्र कोर्स शुरू किए जाएंगे। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी सेलर अकादमी से अपनी पसंद के अन्य कोर्स के लिए भी अनुरोध कर सकते हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम विवि के कुलपति प्रो. दिनेश कुमार की अगुवाई में कुलसचिव डॉ. शशि भूषण भारती और सेलर एकेडमी के कार्यकारी निदेशक जेफरी डेविडसन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस एमओयू का उद्देश्य गुरुग्राम विवि के विद्यार्थियों को डिग्री कार्यक्रम के साथ ही उद्योगों से जुड़ा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण देना है, जिससे उन्हें रोजगार पाने में मदद मिल सके। अनुबंध के अनुसार सेलर संस्था द्वारा विवि के विद्यार्थियों को ऑनलाइन निशुल्क कोर्स में उत्तीर्ण होने पर प्रमाणपत्र जारी किए जाएंगे। कुलपति प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि विवि के विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा के साथ रोजगार के अवसर प्राप्त हों, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. अर्चना ठाकरान ,डॉ. नवीन गोयल, डॉ. सुमन वशिष्ठ, डॉ. धीरेन्द्र कौशिक सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें