फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शहीद सुभाष राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चांदहट में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य महेश चंद्र तोमर ने की, जबकि संचालन डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान एवं अर्थशास्त्र प्रवक्ता गीतेश कुमार ने किया।
विज्ञापन




इस अवसर पर प्रधानाचार्य महेश चंद्र तोमर ने कहा कि आज के विद्यार्थी राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं। विद्यार्थी जितने अधिक प्रतिभाशाली और मेहनती होंगे, देश उतना ही मजबूत और समृद्ध बनेगा। प्रवक्ता गीतेश कुमार ने कहा कि अध्यापक और विद्यार्थी दोनों ही राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मेहनती अध्यापकों की पहचान उनके विद्यार्थियों की सफलता से होती है और विद्यालय के बच्चों ने यह साबित कर दिखाया है। बारहवीं कक्षा में पिंकी ने प्रथम, दूसरी पिंकी ने द्वितीय तथा योगेंद्र ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं दसवीं कक्षा में अंजू प्रथम, मोनिका द्वितीय और संजना तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय प्रशासन ने सभी मेधावी विद्यार्थियों को ट्रॉफी, कॉपी और पेन देकर सम्मानित किया। समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें