गुरुग्राम। प्रदूषण मुक्त गुरुग्राम अभियान के अंतर्गत नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और डीपीजी आईटीएम कॉलेज ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य युवाओं को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना रहा।
कार्यक्रम में संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार मुख्य अतिथि रहे, जबकि पार्षद विक्रम जीत सिंह, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी और सामाजिक कार्यकर्ता प्रिंका यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। डॉ. नरेश कुमार ने कचरे के पृथक्करण की आवश्यकता बताते हुए गीले और सूखे कचरे को अलग रखने की अपील की। वहीं पार्षद विक्रम जीत सिंह ने पॉलिथीन के दुष्प्रभाव बताते हुए कपड़े के थैले अपनाने को कहा। प्रिंका यादव ने रीड्यूस, रीयूज, रीसायकल सिद्धांत पर बल दिया। अंत में विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। संवाद