गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की ओर से शनिवार को हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम गुरुग्राम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर कुलदीप हिन्दुस्तानी व आईईसी विशेषज्ञ कुमारी प्रियंका यादव ने राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-43 के 100 विद्यार्थियों को नगर निगम गुरुग्राम एवं बैलेंसिंग बिट द्वारा स्थापित कंपोस्टिंग प्लांट का भ्रमण करवाया। कार्यक्रम के दौरान बैलेंसिंग बिट के सदस्य दीपक एवं राजेश ने सभी विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को कचरे से खाद बनाने की संपूर्ण प्रक्रिया विस्तार से समझाई। संवाद