फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: जैसलमेर के लिए आज रवाना होंगे विद्यार्थी, हर स्कूल से 10 का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
- पीएम श्री स्कूलों के कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों को मिलेगा एडवेंचर कैंप में हिस्सा लेने का मौका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले के पीएम श्री स्कूलों के विद्यार्थियों को एडवेंचर कैंप में रोमांचक गतिविधियों का अनुभव करने का मौका मिलेगा। इसके लिए विद्यार्थी आज जैसलमेर रवाना होंगे। जिले के आठ पीएम श्री स्कूलों में से प्रत्येक से 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें पांच छात्राएं और पांच छात्र शामिल होंगे। हर स्कूल से एक शिक्षक भी साथ जाएगा। विद्यार्थियों का चयन स्कूल मुखिया करेंगे और जिला परियोजना समन्वयक सूची की जांच करेंगे। कैंप में पहाड़ों पर चढ़ाई, ट्रैकिंग, जिप लाइन, साइकिलिंग, तीरंदाजी, बोटिंग और घुड़सवारी जैसी गतिविधियां करवाई जाएंगी। इसके अलावा लोकगीत, लोकनृत्य, रागनी और देशभक्ति गीतों की प्रतियोगिताएं भी होंगी। विद्यार्थियों के रहने, खाने और आने-जाने का खर्च परिषद की ओर से उठाया जाएगा।
विज्ञापन

ये सामान लेकर जाना होगा-
विद्यार्थियों को दो फोटो, आधार कार्ड की प्रति, माता-पिता की सहमति, मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र, गर्म कपड़े, स्कूल यूनिफॉर्म, खेल के जूते, पानी की बोतल और टॉर्च ले जानी होगी। रहने के लिए टेंट और सोने के लिए स्लीपिंग बैग उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें