फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विद्यार्थियों ने दिखाया क्वांटम युग का भविष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम।
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएसएस) बादशाहपुर में जिला विज्ञान संगोष्ठी का सफल आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इन्दु बोकन कसाना के मार्गदर्शन में हुआ। संगोष्ठी का विषय क्वांटम युग: संभावनाएं और चुनौतिया रहा। इसमें विद्यार्थियों ने क्वांटम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी से जुड़े लाभों व चुनौतियों पर गहन अध्ययन आधारित प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन



कार्यक्रम में जिला गणित विशेषज्ञ बलवान बाना और जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेन्द्र ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में धनवंती, मीनू अरोड़ा व एकता शामिल रहीं, जिन्होंने वैज्ञानिक सामग्री, प्रस्तुति शैली और स्पष्टता के आधार पर मूल्यांकन किया। डीएवी सेक्टर–49, जीएमएसएसएसएस सेक्टर–43, आरपीएस सेक्टर–50 सहित कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर विभिन्न प्राचार्य व शिक्षकों ने भी उपस्थिति दर्ज कर विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें