फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बच्चे लौटे स्कूल, एसआईआर ड्यूटी में उलझे शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
शिक्षकों की कमी के बीच एडजस्टमेंट से चलीं कक्षाएं
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गर्मी की छुट्टियों के बाद एक बार फिर स्कूलों में चहल पहल और रौनक लौट आई। नए सत्र की शुरुआत के साथ विद्यार्थी उत्साह के साथ स्कूलों में पहुंचे, लेकिन पहले दिन शिक्षक छात्रों को पढ़ाने की बजाय एसआईआर ड्यूटी से जुड़े कार्यों में व्यस्त नजर आए।



हालांकि, स्कूलों में विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक रहा। लंबे अवकाश के बाद अपने दोस्तों और शिक्षकों के साथ मिलकर विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। कई स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान ही विद्यार्थियों को अनुशासन स्वच्छता और नियमित उपस्थिति का संदेश दिया गया। वहीं, दूसरी तरफ स्कूलों में कुछ शिक्षकों की एसआईआर ड्यूटी लगने के कारण स्कूलों में मौजूद शिक्षकों की एडजस्टमेंट ड्यूटी भी लगाई गई।
विज्ञापन



स्कूल में मौजूद शिक्षकों ने अपनी निर्धारित कक्षाओं के साथ अन्य कक्षाओं की भी जिम्मेदारी निभाई। जिन कक्षाओं के शिक्षक एसआईआर ड्यूटी पर थे, वहां स्कूल में मौजूद शिक्षकों की एडजस्टमेंट ड्यूटी लगाकर पढ़ाई का संचालन कराया गया।




-
छह में से पांच शिक्षकों की एसआईआर में लगाई ड्यूटी


स्कूल में पीआरटी के कुल 38 शिक्षक हैं, जिसमें से 18 शिक्षक स्कूल में उपस्थित हैं और 19 शिक्षकों की एसआईआर में ड्यूटी लगी हुई है। ऐसे में जिन कक्षाओं के शिक्षक उपलब्ध नहीं हैं उनमें स्कूल में मौजूद शिक्षकों की एडजस्टमेंट ड्यूटी लगाई गई है। -अशोक, सेक्टर 4/7 पीएम श्री गर्वमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गुरुग्राम
विज्ञापन




प्राइमरी कक्षाओं को पढ़ाने के लिए स्कूल में कुल 6 शिक्षक हैं, जिसमें से 5 शिक्षकों की ड्यूटी एसआईआर कार्य के लिए लगाई है। स्कूल में केवल एक ही शिक्षक है और कक्षा एक से पांचवीं तक के विद्यार्थियों की संख्या 246 है। -मुरिंद्र, राजकीय प्राथमिक विद्यालय समसपुर

स्कूलों के नाम एसआईआर ड्यूटी में लगे शिक्षकों की संख्या
सेक्टर 4/7 पीएम श्री गर्वमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल 19
सिविल लाइन स्थित राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 11
जैकबपूरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 4 (दूसरी पाली)
राजकीय प्राथमिक विद्यालय समसपुर 5
राजकीय माध्यमिक विद्यालय समसपुर 2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें