फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा महोत्सव के लिए आज कुरुक्षेत्र पहुंचे प्रतिभागी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। हरियाणा की संस्कृति के बेहतर प्रदर्शन के लिए अपने-अपने फन में माहिर छात्र राष्ट्रीय खेल महोत्सव में भाग लेने के लिए कुरुक्षेत्र पहुंच चुके हैं। वे मंच पर अपने प्रस्तुति के जरिए हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

महोत्सव में भाग लेने वाले विद्यार्थी अलग-अलग विधाओं के जरिए हरियाणा की संस्कृति से लोगों को रूबरू करेंगे। कुरुक्षेत्र में जिले के चयनित चार विद्यार्थियों की अलग-अलग दिन प्रस्तुती होगी। इसमें शास्त्रीय गायन, भाषण, कॉमेडी आदि शामिल हैं। शास्त्रीय गायन में भाग लेने वाले प्रतिभागी रिषी शर्मा ने बताया कि वे कुरुक्षेत्र पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को मंच पर प्रस्तुति देनी है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। यूथ एंड कल्चरल ऑर्गेनाइजर संदीप सांघी ने बताया कि जिले के चार बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। सभी प्रतिभागियों ने काफी मेहनत की है। हमें पूरी उम्मीद है कि महोत्सव में प्रतिभागी जिले का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन

महोत्सव में इन विधाओं में प्रतिभागी करेंगे प्रदर्शन
- रिषी शर्मा -शास्त्रीय गायन
- सूरज स्क्लपचर
- हेमंत -स्टैंड अप कॉमेडी
- सुगंध -भाषण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें