फर्रुखनगर। एमडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मांकडौला में स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता कवि एवं लेखक सूरजपाल बेनीवाल ने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच और लक्ष्य के प्रति समर्पण का संदेश दिया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय अध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने किया। संवाद