गुरुग्राम। द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट मैदान पर खेले गए 40 ओवर के मुकाबले में द स्पोर्ट्स मंत्रा क्रिकेट अकादमी ने फ्यूचर क्रिकेट अकादमी को रोमांचक मैच में एक विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्यूचर अकादमी ने 37.1 ओवर में 255 रन बनाए। अयान चहल ने 73, सागर खड़का ने 50 और प्रशांत मवई ने 34 रन बनाए। द स्पोर्ट्स मंत्रा की ओर से भव्य अग्रवाल ने चार विकेट लिए। 256 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए द स्पोर्ट्स मंत्रा की शुरुआत खराब रही, लेकिन अर्थ द्विवेदी ने 79 और भव्य अग्रवाल ने नाबाद 51 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को 29.5 ओवर में 257 रन तक पहुंचा दिया। अर्थ द्विवेदी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। संवाद