गुरुग्राम। सेक्टर-14 स्थित कन्या महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से को दो दिवसीय धम्माल फेस्टिवल का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य छात्राओं को अपनी रचनात्मकता, नवीन विचारों और कलात्मक प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने के लिए मंच उपलब्ध कराना था।
फेस्ट के पहले दिन विभिन्न रंगारंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें मेहंदी प्रतियोगिता, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, पॉट डेकोरेशन, एड-मैड शो और कविता वाचन शामिल रहे। इन गतिविधियों से छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा सामने आई और उनके आत्मविश्वास मजबूत हुआ। दूसरे दिन बिजनेस आइडियाज, रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन प्रतियोगिताओं ने छात्राओं को अपनी सोच, रचनात्मकता और नवाचार प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया। विशेषकर बिजनेस आइडियाज प्रतियोगिता में छात्राओं ने आधुनिक समय की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अनेक सृजनात्मक प्रस्ताव प्रस्तुत किए। कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन उनके व्यक्तित्व विकास और आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगे। संवाद