बादशाहपुर। जिले में 28 अप्रैल 2026 को आयोजित किए गए एमिटी एरोबिक्स टूर्नामेंट का परिणाम शनिवार को जारी हुआ। इसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल दूसरा स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। विद्यालय की अध्यक्ष डॉ. अमिता चौहान और प्रधानाचार्य डॉ. आरती चोपड़ा के मार्गदर्शन और प्रोत्साहन में छात्रों ने विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। मिक्स्ड पेयर कैटेगरी में मानन्या शर्मा कक्षा 9 और समन्यु शर्मा कक्षा 4 ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, इंडिविजुअल गर्ल्स कैटेगरी में मानन्या शर्मा और इंडिविजुअल बॉयज कैटेगरी में समन्यु शर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर एरोबिक डांस टीम में हार्दिका श्रृंगी, मेहक सुखानी, आदित्री अनिमेष, मानन्या शर्मा, बारिशा पंडिता और सायशा दानी की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा ट्रायो गर्ल्स टीम में हार्दिका श्रृंगी, मेहक सुखानी और आदित्री अनिमेष ने भी तीसरा स्थान प्राप्त किया। संवाद