फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाड़सा में सोमवार को स्वच्छता सेमिनार का आयोजन किया गया। मेरी युवा गुरुग्राम की ओर से एक से 15 अगस्त तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत आयोजित कार्यक्रम में डाइट गुरुग्राम की एसडीजी कोऑर्डिनेटर सविता रानी मुख्य अतिथि रहीं। विद्यार्थियों को स्वच्छता की शपथ दिलाने के बाद विद्यालय परिसर से तिरंगा रैली निकाली गई। विद्यार्थियों ने भारत माता के जयकारे लगाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सविता रानी ने स्वच्छ वातावरण के महत्व की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों से खुद स्वच्छता अपनाने और दूसरों को भी प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने वर्ष में 100 घंटे स्वच्छता कार्यों के लिए देने का आह्वान किया। आयोजन में ममता धवन, करण गाबा, साहिल, भावना गाबा समेत अन्य शिक्षकों का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें