गुरुग्राम। शेयर बाजार में निवेश पर मुनाफे का झांसा देकर 1.13 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में साइबर क्राइम थाना ईस्ट की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कानपुर निवासी साहिल के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम में से पांच लाख रुपये आरोपी के बैंक खाते में आए थे। उसने 10 हजार रुपये लेकर अपना खाता साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था। शिकायत के आधार पर 10 अप्रैल 2025 को मामला दर्ज किया गया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। ब्यूरो