फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पीटीआई के समर्थन में सामने आए छात्र

विज्ञापन
गुरुग्राम में चेतावनी रैली निकालते पीटीआई शिक्षक व उनके बच्चें - फोटो : Gurgaon
विज्ञापन
गुरुग्राम। शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (पीटीआई) नौकरी बहाली की मांग पर छात्र उनके समर्थन में आगे आ रहे हैं। सोमवार को सरकारी स्कूलों के करीब 200 मेडलिस्ट छात्रों ने पीटीआई नौकरी बहाली के लिए सदर बाजार में रैली निकाली। इस दौरान उपायुक्त को ज्ञापन भी सौंपा गया। छात्रों ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द हमारे गुरुजनों की स्कूलों में वापसी करे जिससे हम अपने अभ्यास को जारी रख सके
विज्ञापन


अगर पीटीआई को नौकरी वापस नहीं दी जाती तो अब छात्र धरने पर बैठ जाएंगे और अपने सभी मेडल सरकार को वापस कर देंगे। साथ ही वह आने वाले खेलों का बहिष्कार करेंगे। पीटीआई संघ के जिला प्रधान राकेश ठाकरान ने बताया कि अब उनका क्रमिक अनशन 25वें दिन में प्रवेश कर आंदोलन का रूप ले लिया है। आम जनता और कई सामाजिक संगठन एक मंच पर संघ के साथ आ गए हैं। प्रदर्शन में शामिल हुए छात्रों के अभिभावक ने कहा कि सरकार ने 1983 पीटीआई को नौकरी से निकाल कर हमारे बच्चों के भविष्य को अंधकार में डाल दिया है। जिला प्रधान राकेश ठाकरान ने कहा कि सरकार जल्द से जल्द हमारी बहाली करे नहीं तो जल्द ही आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें