फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: राजकीय महाविद्यालय में आयोजित टैलेंट शो में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। सेक्टर-9 स्थित राजकीय महाविद्यालय में टैलेंट शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के पहले दिन ललित कला से जुड़ीं विभिन्न प्रतियोगिताओं रंगोली, पोस्टर मेकिंग, कार्टूनिंग, पेंटिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट और क्ले मॉडलिंग का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीलम दहिया ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा छिपी होती है, जिसे ऐसे आयोजनों के माध्यम से मंच प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को आगामी युवा महोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की संयोजक डॉ. ईशा कौशिक और डॉ. मुकेश ने जानकारी दी कि टैलेंट शो के दूसरे दिन नृत्य, गायन, अभिनय और साहित्यिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें