फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: स्पोर्ट्स मीट में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पटौदी। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को स्पोर्ट्स मीट का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। बाल रोग विशेषज्ञ एवं विद्यालय के चेयरमैन डॉ. नरेंद्र सिंह यादव ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में 100 मीटर रेस, शॉट पुट, ब्रॉड जंप, रिले रेस सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
ब्रॉड जंप में लड़कों में कक्षा नौवीं के वीरेन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर वंश और हर्ष रहे। लड़कियों में निशा ने प्रथम, माही ने द्वितीय और कंचन ने तृतीय स्थान हासिल किया। 100 मीटर रेस में कक्षा 10वीं के अखिलेश ने प्रथम, उत्तम ने द्वितीय और रुस्तम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में वंशिका प्रथम, मन्नू द्वितीय और इशिका तृतीय रहीं। सैक रेस में कक्षा 11वीं के गौरव ने पहला स्थान हासिल किया। आरव दूसरे और देव चौहान तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों में कुसुमांजलि ने प्रथम, यशिका ने द्वितीय और आयुष तृतीय स्थान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शॉट पुट में कक्षा 12वीं के तुषार सोनी ने प्रथम, जतिन ने दूसरा और विराट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में पलक ने पहला, पूर्णिमा ने दूसरा और चंचल ने तीसरा स्थान हासिल किया। अभिभावकों के लिए भी विशेष प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। जिनमें गुब्बारा दौड़ समेत अन्य खेल शामिल रहे। इस प्रतियोगिता में नीतू, ज्योति, रेणू, पुष्पा, सुदेश, सीमा, सुरेन्द्र, जयप्रकाश और अरुण शर्मा विजेता बने। विद्यालय के चेयरमैन डॉ. नरेंद्र सिंह यादव और डायरेक्टर रविंद्र सिंह यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलना भी जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें