फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विद्यार्थियों ने कला से दिया एड्स से बचाव का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर मेकिंग में कंचन यादव और रेड रिबन क्विज महिमा मिश्रा और भारती कुमारी की जोड़ी रही अव्वल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। बादशाहपुर के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एचआईवी/एड्स जागरूकता विषय पर जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग एवं रेड रिबन क्विज प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी कैप्टन इंदु बोकन कसाना के मार्गदर्शन में किया गया। इन दोनों प्रतियोगिताओं में विजेताओं को चयन किया गया।

प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से एचआईवी/एड्स से बचाव, जागरूकता एवं भेदभाव-मुक्त समाज का संदेश दिया गया। जिला स्तरीय पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जैकबपुरा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 11वीं की छात्रा कंचन यादव ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में महिमा मिश्रा और भारती कुमारी ने पहला स्थान हासिल किया। दोनों छात्राएं कादीपुर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 11वीं में पढ़ती हैं। कार्यक्रम में जिला एड्स नियंत्रण अधिकारी डॉ. मोनिका यादव ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। उन्होंने कहा कि एचआईवी/एड्स की रोकथाम के लिए सही जानकारी, समय पर जांच, सुरक्षित व्यवहार और सामाजिक संवेदनशीलता अत्यंत आवश्यक हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें