फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: ओपन काउंसलिंग में पहले दिन दाखिले लेने पहुंचे छात्र-छात्राएं

Wed, 09 Aug 2023 06:32 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
विज्ञापन
राजकीय मॉडल आईटीआई सेक्टर-14 में ओपन काउंसलिंग के तहत दा​खिले लेने पहुंचे विद्यार्थी। सौजन्य- र
विज्ञापन
मॉडल आईटीआई में 119 और महिला आईटीआई में 25 ने जमा कराए मेरिट कार्ड
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में रिक्त सीटों पर बुधवार से ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई है। ओपन काउंसलिंग के पहले दिन काफी संख्या में छात्र-छात्राएं दाखिले लेने पहुंचे। कौशल विकास और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के शेड्यूल अनुसार 25 अगस्त तक आवेदन फार्म में बदलाव करने के साथ ही नए आवेदन किए जा सकेंगे। 26 अगस्त तक ओपन काउंसलिंग के तहत दस्तावेजों की जांच कराकर फीस जमा कराई जा सकेगी।

चार मेरिट के बाद भी राजकीय मॉडल आईटीआई सेक्टर-14 में 904 सीटों में से 290 सीट और राजकीय महिला आईटीआई में 224 सीटों में से 143 सीट रिक्त बची थीं। ओपन काउंसलिंग के तहत सभी रिक्त सीटों पर सामान्य वर्ग के आधार पर दाखिले दिए जा रहे हैं। पुराने व नए आवेदनों पर मेरिट सूची तैयार की जा रही है और मौके पर ही संस्थानों में रिक्त सीटों पर विद्यार्थियों के दाखिले दिए जा रहे हैं। विनोद गोयल ने बताया कि राजकीय मॉडल आईटीआई सेक्टर-14 में बुधवार को 119 विद्यार्थियों ने मेरिट कार्ड जमा कराए थे। शाम तक 50 से अधिक विद्यार्थियों को दाखिले दिए गए थे। मॉडल आईटीआई में देर शाम आठ बजे तक दाखिला प्रक्रिया चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य जेपी यादव ने बताया कि राजकीय महिला आईटीआई में 25 छात्राओं ने मेरिट कार्ड जमा कराए थे, जिसमें से 22 छात्राओं को दाखिले दिए गए हैं। जो विद्यार्थी मेरिट कार्ड जमा करा रहे हैं, उनको दाखिला प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है। रिक्त सीटों पर 26 अगस्त तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें