फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: विद्यालय में लगी स्टूडेंट पुलिस कैडेट्स की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नूंह में सोमवार को हरियाणा सरकार की स्टूडेंट पुलिस कैडेट एसपीसी परियोजना सत्र 2026 के तहत एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक उप-निरीक्षक मनजीत सिंह ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान स्टूडेंट पुलिस कैडेट विद्यार्थियों की विशेष क्लास लेकर उन्हें राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। सहायक उप-निरीक्षक मनजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि देश की आजादी में स्वतंत्रता सेनानियों ने किस प्रकार महत्वपूर्ण योगदान दिया । उन्होंने छात्रों को देशभक्ति, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया । कार्यक्रम में विद्यालय के कुल 50 विद्यार्थियों में से 39 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया । कार्यक्रम के दौरान स्कूल मुख्य अध्यापक एवं विद्यालय स्टाफ भी उपस्थित रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें