गुरुग्राम। सरकारी स्कूलों में पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों को तिमाही प्रोतसाहन राशि का लाभ देने के लिए शिक्षा विभाग ने डाटा अपडेट करने के निर्देश जारी किए हैं। अनुसूचित जाति और बीपीएल श्रेणी के विद्यार्थियों की उपस्थिति का डाटा एमआईएस स्कूल पोर्टल पर 16 नवंबर तक अपडेट करना होगा। शिक्षा निदेशालय की ओर से प्रदेश के सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है। इसमें बताया गया है कि साल 2026-27 की दूसरी और तीसरी तिमाही का डाटा अपडेट करने की अंतिम तिथि पहले चार नवंबर तय की गई थी, लेकिन कई जिलों में अभी तक डाटा अपडेट नहीं हुआ है। ऐसे में विभाग ने स्कूलों को अंतिम अवसर दिया है।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं के माध्यम से सभी विद्यार्थियों का डाटा सभी विद्यार्थियों का डाटा समय में अपडेट कराएं। निर्धारित समय तक डाटा अपडेट नहीं होने पर विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि का लाभ नहीं मिलेगा।