फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दिव्यांग बच्चों के लिए सशक्त शिक्षा प्रणाली शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हर स्कूल में होंगे विशेष शिक्षक, रैंप और व्हीलचेयर की भी सुनिश्चित होगी सुविधा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
शिक्षा निदेशालय ने जिले के सभी राजकीय स्कूलों के दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई को बेहतर बनाने के लिए नए दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि अब हर स्कूल में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष शिक्षक नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही स्कूलों में रैंप व्हील चेयर की सुविधा और अनुकूल कक्षाएं बनाई जाएंगी, ताकि बच्चों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन


इसके साथ ही शिक्षकों को भी इन्क्लूसिव एजुकेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे वे हर बच्चे की जरूरत के अनुसार पढ़ाने की बेहतर समझ को हासिल कर सकेंगे और दिव्यांग बच्चों की मदद कर पाएंगे। इस पहल का मकसद है कि शिक्षा सिर्फ पढ़ाई तक सीमित न रहे बल्कि वह बच्चों में आत्मविश्वास सम्मान और समानता का भाव भी जगाए। जिले के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी खंड शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रमुखों को इन दिशा निर्देशों को जानकारी दें और इनके पालन की नियमित निगरानी करें। इसके साथ किसी भी स्कूल में यदि दिव्यांग छात्रों के लिए आवश्यक सुविधाओं की कमी पाई जाती है तो तुरंत सुधार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें