फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: दसवें दिन भी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रही जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय के सामने गिराया ट्रॉली भर के कूड़ा
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के सफाई कर्मियों की हड़ताल थमती नजर नहीं आ रही है। रविवार को भी हड़ताल के दौरान कर्मचारियों की संख्या भले ही कम रही हो मगर अलग तेवर दिखा। अपनी मांगे न माने जाने के विरोध में कर्मचारियों ने नगर निगम कार्यालय के सामने व शहर में अलग-अलग जगह कूड़े की ट्राली को बिखेर दिया।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मांग है कि 3,480 सफाई कर्मचारी सहित अन्य पालिकाओं, परिषदों व नगर निगमों के छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों की नौकरी बहाल कर विभाग के रोल पर किया जाए। हड़ताल के दौरान करे गए झूठे मुकदमे वापस हो, 26 सफाई कर्मी नेताओं का सर्विस ब्रेक समाप्त किया जाए व 2023 में की गई हड़ताल अवधी का वेतन देने तक व अन्य 17 सूत्रीय मांगों का समाधान होने तक हड़ताल जारी रहेगी। यह एलान आज नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की राज्य सह सचिव सुशीला देवी व राज्य उपाध्यक्ष व ईकाइ प्रधान बसंत कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें