फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: लोकसभा चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले अधिकारी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पोलिंग स्टाफ की पहली रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी
विज्ञापन

जिले में 1270 मतदान केंद्रों पर लगाई गई पोलिंग पार्टियां, प्रत्येक में होंगे चार सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव में पोलिंग पार्टी में शामिल कोई भी अधिकारी ड्यूटी के दौरान गैरहाजिर रहा या ड्यूटी कटवाने के लिए किसी भी प्रकार की सिफारिश करता है तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। निशांत कुमार यादव शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में पोलिंग स्टाफ की पहली रेंडमाइजेशन प्रक्रिया संपन्न होने के उपरांत अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे थे। जिले में 1270 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां लगाई गई हैं। प्रत्येक पार्टी में चार सदस्य होंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में रेंडमाइजेशन प्रक्रिया एनआईसी हरियाणा द्वारा तैयार किए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से पूरी कराई गई। उपायुक्त ने बैठक में इस प्रक्रिया के बारे में बारीकी से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत चुनाव के समय भारत निर्वाचन आयोग की नियमावली के अनुसार पोलिंग स्टाफ के रूप में विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटियां निर्धारित की जाती है।
विज्ञापन

जिले में 25 मई को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 1270 बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के तहत 1270 पोलिंग पार्टियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसके अलावा 636 पोलिंग पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। प्रत्येक पार्टी में चार सदस्य होंगे। जिनकी 25 से 28 अप्रैल के बीच सेक्टर 44 स्थित अपैरल हाउस में चुनावी प्रक्रिया से संबंधित ट्रेनिंग कराई जाएगी। ड्यूटियां लगाते समय इस बात का विशेष ध्यान रखा गया है कि चुनाव के दौरान पोलिंग स्टाफ के कर्मचारी की उसके गृह ब्लॉक में ड्यूटी ना लगाकर अन्य ब्लॉक में लगाई जाए।
अधिकारियों व कर्मचारियों को दी जाएगी ट्रेनिंग
उपायुक्त ने बताया कि 25 अप्रैल को सुबह नौ बजे, दोपहर 12 बजे और तीन बजे पटौदी विधानसभा क्षेत्र, 26 अप्रैल को इसी प्रकार तीन चरणों में बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र, 27 अप्रैल को गुरुग्राम एवं 28 अप्रैल को सोहना विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों पर नियुक्त होने वाले पीठासीन व वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों को चुनाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला के चारों विधानसभा क्षेत्रों में 1270 पोलिंग बूथ हैं। इन सभी पोलिंग बूथ के अलावा रिजर्व में रहने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को यह ट्रेनिंग दी जाएगी।
ट्रेनिंग सेशन के दौरान सभी पीठासीन व वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों को 320 -320 के बैच में बांटा गया है। प्रत्येक दिन तीन बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इन चारों दिन ट्रेनिंग में ईवीएम की कंट्रोल यूनिट, बैलेट पेपर यूनिट, वीवीपैट मशीन, अपने बूथ को संभालना, मतदान प्रक्रिया से संबंधित फार्मों को भरना, मतदान किट को ग्रहण करना और सामान वापस जमा करवाना आदि के बारे में विस्तार से समझाया जाएगा। निर्वाचन विभाग से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर सभी पीठासीन और वैकल्पिक पीठासीन अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इसमें महत्वपूर्ण भूमिका गुरुग्राम के एसडीएम रविन्द्र कुमार व रोडवेज जीएम प्रदीप अहलावत की रहेगी।
विज्ञापन


बैठक में बादशाहपुर के एसडीएम विश्वजीत चौधरी,एसडीएम सोनू भट्ट, एडिशनल लेबर कमिश्नर कुशल कटारिया, एसडीएम रविंद्र कुमार, एसडीएम दर्शन यादव, एसडीएम होशियार सिंह, सीटीएम कुंवर आदित्य विक्रम, ओएसडी टू डीसी प्रीति रावत, इलेक्शन तहसीलदार राजेन्द्र सिंह, आशीष मलिक,नायब तहसीलदार अजय मलिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें