फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: युवाओं के हाथ में जीत की चाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम लोकसभा में हैं सबसे अधिक युवा मतदाता, किसी भी उम्मीदवार की हार जीत कर सकते हैं तय
विज्ञापन

साइबर सिटी में 6.28 लाख, रेवाड़ी में 3.21 लाख और नूंह में 3.82 लाख युवा मतदाता
मनोज धर द्विवेदी
गुरुग्राम। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सरगर्मी बढ़ने लगी है। बीजेपी और जजपा में अपने उम्मीदवार उतार दिए गए हैं। गुरुग्राम लोकसभा में युवा गेम चेंजर साबित होंगे। जिला निर्वाचन आयोग के आंकड़े बताते हैं कि गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में इस बार युवा मतदाता अपनी अहम भूमिका निभाने की स्थिति में हैं।
लोकसभा के नौ विधानसभा क्षेत्रों में करीब 25,42020 मतदाता हैं। इसमें युवा मतदाता 13,31791 है। इसमें साइबर सिटी में 628576, रेवाड़ी जिले में 321211 और नूंह जिले में 3,82004 युवा मतदाता शामिल हैं। लोकसभा क्षेत्र में करीब 52.03 फीसदी युवा मतदाता हैं।
विज्ञापन

गुरुग्राम लोकसभा सीट के लिए बीजेपी ने राव इंद्रजीत सिंह को मैदान में उतारा है। जेजेपी ने सिंगर राहुल फाजिलपुरिया को टिकट दिया है। इनेलो और कांग्रेस ने अभी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा नहीं की है। इनेलो की ओर से नूंह से नेताओं का नाम चल रहा है। वहीं, कांग्रेस में कैप्टन अजय यादव व अभिनेता राज बब्बर के नाम पर विचार चल रहा है। गुरुग्राम लोकसभा क्षेत्र में रेवाड़ी, बावल, पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका, नूंह , गुरुग्राम, पटौदी, बादशाहपुर और सोहना विधानसभा क्षेत्र आते हैं।
जिला निर्वाचन विभाग के अनुसार बुधवार तक जिले में 18-19 आयु वर्ग में 30583, 19 से 20 आयु वर्ग में 257255 मतदाता हैं। जबकि, 30 से 39 आयुवर्ग में 340738 मतदाता हैं। इसी प्रकार रेवाड़ी जिले में 18-19 आयु वर्ग में 14652, 19 से 20 आयु वर्ग में 146601 मतदाता हैं, 30 से 39 आयुवर्ग में 159958 मतदाता है। नूंह जिले में 18-19 आयु वर्ग में 17013, 19 से 20 आयु वर्ग में 184408 मतदाता हैं। जबकि, 30 से 39 आयुवर्ग में 180583 मतदाता हैं। यानि 18 से 39 आयु वर्ग में ही 13,31791 मतदाता है। इसमें लोकसभा सीट पर रेवाड़ी जिले में 20-29 आयु वर्ग में पुरुष 84930 व महिला 61670 और 30-39 आयु वर्ग में पुरुष-81630 व महिला 7823 हैं। गुरुग्राम जिले में 20-29 आयुवर्ग में पुरुष 149402 व महिला 107824, 30-39 आयु में पुरुष 172577 व महिला 168152 हैं। नूंह जिले में 20-29 आयुवर्ग में पुरुष-107468 व महिला 76924, 30-39 वर्ग में पुरुष 95947 व महिला 84631 हैं। जबकि, बुधवार तक पूरे जिले में 25,42020 मतदाता हो गए हैं।
-

62248 युवा पहली बार करेंगे मतदान

गुरुग्राम लोकसभा सीट पर इस बार 18-19 आयुवर्ग में 62248 युवा पहली बार मतदान करेंगे। इसमें लड़के 40767 और लड़कियां 21479 हैं। यदि जिले वार देखे तो रेवा़डी जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में इसी आयु में लड़के 9666 और लड़कियां 4985, गुरुग्राम जिले में लड़के 18906 व लड़कियां 11676 हैं। नूंह जिले में 12195 लड़के और 4818 लड़किया हैं। तीनों जिलों में सबसे ज्यादा 18-19 आयु वर्ग में गुरुग्राम में 30583 युवा मतदाता हैं। इसके बाद नूंह जिले में 17013 और रेवाड़ी में 14652 युवा मतदाता पहली बार वोट करेंगे। इसके अलावा 67 ट्रांस जेंडर भी पहली बार मतदान करेंगे।

महिलाओं भी अहम भागीदारी
युवाओं में महिलाओं की काफी भागीदारी होगी। गुरुग्राम लोकसभा सीट पर 18-19 आयु वर्ग में 21479 लड़कियां पहली बार मतदान करेंगी। वहीं 20-29 आयु वर्ग में 246418 और 30-39 आयु वर्ग में 331106 महिलाएं वोट करेगी। पूरे लोकसभा क्षेत्र में करीब छह लाख युवा महिला वोटर हैं।




जिलेवार मतदाता की संख्या
गुरुग्राम
विधानसभा-पुरुप-महिला- कुल
पटौदी-130556-119284-249846
बादशाहपुर-255191-227086-482293
गुरुग्राम-218220-198449-416688
सोहना-147098-227086-482293
-
रेवाडी
बावल-118098-108091-226190
रेवाड़ी-130097-119063-249166
-
नूंह
नूंह-108133-93647-201797
फिरोजपुर झिरका-128855-110792-239648
पुन्हाना-108684-91623-200311

आयु वार लोकसभा क्षेत्र में मतदाता-
जिला- आयु 18-19- आयु-20-29-आयु-30-39- कुल
रेवाड़ी-14652-146601-159958-321211
गुरुग्राम-30583-257255-340738-628576
नूंह-17013-184408-180583-382004

पहली बार मतदान करने का मौका मिलेगा और इसे लेकर काफी उत्सुकता है। मतदान को लेकर बीजेपी और कांग्रेस के मुद्दों को देख रहा हूं। - दिपांशु यादव, युवा मतदाता
-
पहली बार वोटर लिस्ट में नाम जुड़ा है। दोस्तों के साथ पहली बार मतदान को लेकर काफी उत्साह है। युवाओं पर ध्यान देने वाले प्रत्याशी को वोट दूंगा। - रोहन, युवा मतदाता
विज्ञापन


जिले में नए वोटरों को वोटर कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके तहत स्वीप कार्यक्रम के तहत लोगों को मतदान के लिए प्रति जागरूक किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि जिले में रिकार्ड मतदान हो। इसे लेकर सोसाइटियों में भी पहली बार मतदान केंद्र बनाए हैं। - निशांत यादव, उपायुक्त गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें