फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनगणना कार्य में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : प्रदीप दहिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- निगम आयुक्त ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए तेज गति से कार्य पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी प्रदीप दहिया ने जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को निगम कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने जनगणना कार्य की प्रगति, फील्ड सर्वे और कर्मचारियों की उपस्थिति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक के दौरान प्रदीप दहिया ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो कर्मचारी अब तक कार्य शुरू नहीं कर पाए हैं या लापरवाही बरत रहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर जनगणना कार्य पूरा करने के लिए तेजी से काम करने के निर्देश दिए। साथ ही संयुक्त आयुक्तों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण कर फील्ड स्तर पर कार्य की वास्तविक स्थिति जांचने को कहा। निगम आयुक्त ने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं, इसलिए कार्य पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ किया जाना चाहिए। बैठक में अधिकारियों को प्रतिदिन प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने और आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में अतिरिक्त निगमायुक्त अंकिता चौधरी, पूजा चांवरिया, डॉ. जयवीर यादव, संयुक्त आयुक्त डॉ. नरेश कुमार, रविन्द्र मलिक सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें