फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करी और नशाखोरी पर होगी सख्त कार्रवाई : डॉ. अर्पित जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका। जिला पुलिस कप्तान डॉ. अर्पित जैन ने कहा कि जिले में गो तस्करी, गोवध और नशाखोरी के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। तिजारा मार्ग स्थित मेवात क्षेत्र गोशाला समिति के निरीक्षण के दौरान उन्होंने तस्करी में पकड़ी गई गायों को चारा खिलाया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र के पंचों, सरपंचों और जागरूक नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर समय रहते कार्रवाई हो सके। डॉ. जैन ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों की वजह से पूरे क्षेत्र की छवि खराब होती है, इसलिए समाज और पुलिस को मिलकर ऐसे लोगों के खिलाफ काम करना होगा। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि नशा परिवार और समाज दोनों को बर्बाद कर देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें