फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: बिना मान्यता चल रहे निजी स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई, बंद कराने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
- शिक्षा विभाग तैयार करेगा अवैध स्कूलों की सूची, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी प्रशासनिक कार्रवाई
विज्ञापन

गुरुग्राम (संवाद)। बिना मान्यता के संचालित हो रहे निजी स्कूलों पर अब शिक्षा विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। हरियाणा मौलिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी कर जिले में अवैध रूप से चल रहे निजी स्कूलों की पहचान कर उन्हें तत्काल प्रभाव से बंद कराने के आदेश दिए हैं। निदेशालय के आदेश के बाद गुरुग्राम जिला शिक्षा विभाग भी ऐसे स्कूलों की सूची तैयार करेगा। विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बिना मान्यता स्कूल संचालित करने वाले संचालकों के खिलाफ नियमानुसार प्रशासनिक कार्रवाई की जाए। अधिकारियों का कहना है कि बिना मान्यता वाले स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के भविष्य को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है। मौलिक शिक्षा निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि कार्रवाई के बाद बंद कराए गए स्कूलों की सूची मुख्यालय को भेजना अनिवार्य होगा। साथ ही आदेशों के पालन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए गए हैं। शिक्षा विभाग अब जिले में संचालित निजी स्कूलों की मान्यता की जांच करेगा। जांच में जो स्कूल बिना मान्यता के पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें