पटौदी। पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता को प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने उनका पटौदी कार्यालय पर स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की खूबसूरती है कि समाज के अंतिम पायदान के व्यक्ति को भी पार्टी ऊंचे पद पर पहुंचाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, मैं उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा। इस मौके पर पूर्व जिला पार्षद भूपेन्द्र पलासोली, नगरपरिषद चेयरमैन प्रवीण ठाकरिया, पूर्व चेयरमैन चंद्रभान सहगल, जिला सचिव किसान मोर्चा कर्मवीर यादव सहित काफी संख्या में भाजपाई एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। संवाद