फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: अवैध खनन करने वालों के खिलाफ की जाए सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने लघु सचिवालय स्थित सभा कक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। उपायुक्त ने कहा कि अवैध खनन पर जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई जाए और जिले में अवैध खनन संबंधी किसी भी प्रकार की गतिविधि आयोजित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग चेकिंग व छापेमारी की कार्रवाई निरंतर जारी रखें। जो व्यक्ति अवैध खनन संबंधी गतिविधियों में शामिल पाया जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत कानूनी व विभागीय कार्रवाई की जाए।
उपायुक्त ने यह निर्देश मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित सभा कक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए। उन्होंने अवैध खनन के संबंध में विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाई की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के मामलों में संबंधित व्यक्ति के उपकरण व मशीनें जब्त की जाएं व कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिके में अवैध खनन के खिलाफ इस वर्ष अप्रैल से 28 अक्तूबर तक चलाए गए विशेष अभियान के तहत अवैध खनन, ओवरलोडिंग, बिना दस्तावेज व बिना इंटरस्टेट ट्रांसपोर्ट पास तथा निर्धारित सीमा से अधिक स्टॉक रखने के मामलों में कुल 98 लाख 66 हजार 416 रुपए का जुर्माना वसूला गया। ऐसी गतिविधियां निरंतर जारी रखें ताकि अवैध खनन करने वालों के हौसले पस्त हों। दोषियों को किसी भी स्थिति में बख्शा न जाए। उन्होंने कहा कि अवैध खनन न केवल प्राकृतिक संसाधनों का दोहन है, बल्कि इससे पर्यावरण और जनजीवन पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें