फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: गुरुग्राम में स्टंट, रोडरेज और खतरनाक ड्राइविंग पर सख्त कार्रवाई, दो विशेष टास्क फोर्स गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोशल मीडिया रील्स पर भी रखी जाएगी नजर, नियम तोड़ने वालों पर तुरंत होगी कानूनी कार्रवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। जिले की सड़कों पर स्टंट करने, रोडरेज, खतरनाक ड्राइविंग और स्टंट रील बनाने वालों पर अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुरुग्राम पुलिस ने ऐसे मामलों पर नियंत्रण के लिए दो विशेष ट्रैफिक एनफोर्समेंट टास्क फोर्स का गठन किया है। ये टीमें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने वाली स्टंट वीडियो और पोस्ट की भी लगातार निगरानी करेंगी। पुलिस के अनुसार शहर में लापरवाह वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, गलत दिशा में ड्राइविंग, मॉडिफाइड वाहनों से सार्वजनिक उपद्रव और स्टंट करते हुए रील बनाने की घटनाएं बढ़ी हैं। इन सभी गतिविधियों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (यातायात) प्रतीक गहलोत के पर्यवेक्षण में यह नई व्यवस्था लागू की गई है।
गठित टास्क फोर्स का मुख्य उद्देश्य रोडरेज की घटनाओं पर रोक लगाना, स्टंटबाजी करने वालों की पहचान करना और यातायात नियमों का गंभीर उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही सार्वजनिक सुरक्षा को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों विशेष टीमें सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट रील्स की मॉनिटरिंग करेंगी और किसी भी मामले में तुरंत पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इनकी नियमित समीक्षा भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर स्टंट करने, रोडरेज और खतरनाक ड्राइविंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सोशल मीडिया पर स्टंट रील्स की मॉनिटरिंग कर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। - सत्यपाल यादव, एसीपी (यातायात मुख्यालय/हाईवे), गुरुग्राम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें