बादशाहपुर। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर से लेकर रिको कंपनी के पास तक दोनों ओर लगी स्ट्रीट लाइटें कई दिनों से बीच-बीच में खराब पड़ी हैं। इस कारण रात के समय वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अंधेरा होने से सड़क पर दृश्यता कम हो जाती है, जिससे दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय नागरिक अरुण तोमर ने बताया कि वह पिछले करीब एक सप्ताह से रोजाना रात में इस मार्ग से सफर कर रहे हैं लेकिन तब से लाइटें बंद पड़ी हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है, ऐसे में लाइटों का बंद रहना गंभीर समस्या है। वहीं संदीप ने बताया कि रात में अंधेरे के कारण वाहन चालकों को गति धीमी करनी पड़ रही है। दुर्घटनाओं से बचाव के लिए संबंधित विभाग को जल्द खराब लाइटों की मरम्मत कराने की आवश्यक्ता है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके। संवाद