फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram News: आरक्षित टिकट काउंटर हॉल में लावारिस कुत्तों का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट लेने के लिए आने वाले यात्रियों को होती है परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गुरुग्राम। गुड़गांव रेलवे स्टेशन के आरक्षित टिकट काउंटर हॉल में इन दिनों लावारिस कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है। टिकट लेने के लिए आने वाले यात्रियों को कुत्तों की वजह से परेशानी और डर का सामना करना पड़ रहा है।
हैरानी की बात यह है कि स्टेशन पर रोजाना हजारों लोग यात्रा के लिए आते हैं लेकिन यात्रियों को इन कुत्तों से सुरक्षित रखने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। यात्रियों के अनुसार आरक्षित हॉल में अक्सर तीन से चार कुत्ते घूमते रहते हैं। कई बार ये कुत्ते टिकट लेने के लिए लाइन में खड़े लोगों के बीच आ जाते हैं, जिससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में डर का माहौल बन जाता है। टिकट लेने आए उज्ज्वल सिंह ने बताया कि पहले भी स्टेशन पर कुत्तों के काटने के मामले सामने आ चुके हैं लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। वहीं शुभम ने बताया कि कई लोग रात के समय टिकट लेने आते हैं, उस दौरान कुत्तों की मौजूदगी और भी ज्यादा डर पैदा करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन


रेलवे प्रशासन की ओर से इस संबंध में नगर निगम को सूचित किया जाएगा ताकि कुत्तों को स्टेशन परिसर से हटाया जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। - भूर सिंह मीना, स्टेशन मास्टर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें