मानेसर। निराश्रित पशुओं को लेकर मानेसर नगर निगम की ओर से अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। पशुओं के कारण सर्दियों के मौसम में धूंध के दौरान सड़कों पर हादसे होने का खतरा बना रहेगा। मानेसर क्षेत्र की विभिन्न सड़कों के साथ ही दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भी निराश्रित पशु घूमते रहते हैं और कई बार वाहनों की चपेट में आकर घायल भी हो जाते हैं। सड़कों व हाईवे पर दोपहिया वाहनों के चालक इन पशुओं के कारण सड़क दुर्घटनाओं का शिकार हो चुके हैं लेकिन मानेसर नगर निगम द्वारा इस समस्या को लेकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। मानेसर निवासी अमित व सागर ने बताया कि सड़कों पर बैठने वाले पशुओं के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। सड़कों पर बैठे इन पशुओं को वाहनों से बचाने के लिए चालकों को परेशानी होती है। कई बार तो पशुओं के कारण दोपहिया वाहन चालक गिरकर घायल हो चुके हैं। संवाद