गुरुग्राम। भू-अभिलेख विभाग के निदेशक यशपाल यादव ने बृहस्पतिवार को लघु सचिवालय में राजस्व अधिकारियों से पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली का विस्तृत फीडबैक लिया। बैठक में तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों ने नई डिजिटल प्रक्रिया के अनुभव, तकनीकी स्थिति और नागरिक प्रतिक्रिया साझा की। अधिकारियों ने दस्तावेजों की डिजिटल हैंडलिंग, प्रक्रिया के चरणों और अब तक सामने आए व्यवहारिक अनुभवों की जानकारी भी दी। बैठक में सीटीएम सपना यादव भी उपस्थित रहीं। निदेशक यशपाल यादव ने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्री का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को तेज, पारदर्शी और परेशानी मुक्त सेवाएं उपलब्ध कराना है। संवाद